24 जून 2012 - 19:30

ईरान के उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलील ने कहा है कि ईरान फ़िलिस्तीन का समर्थन करना अपना धार्मिक कर्तव्य समझता है.........

ईरान के उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलील ने कहा है कि ईरान फ़िलिस्तीन का समर्थन करना अपना धार्मिक कर्तव्य समझता है।ईरान के उच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव सईद जलीली ने आज तेहरान में फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता के लिए जनमोर्चा के महासचिव माहिर ताहिर से भेंट में कहा कि ईरान फ़िलिस्तीन का समर्थन और ज़ायोनी शासन के खिलाफ संघर्ष को धार्मिक कर्तव्य समझता है। उन्होंने कहा कि ईरान फ़िलिस्तीन और विश्व के किसी भी स्थान में ज़ायोनी शासन के खिलाफ प्रतिरोध का समर्थन करता है। सईद जलीली ने कहा कि फ़िलिस्तीन इस्लामी दुनिया से सम्बंध रखता है और क्षेत्रीय देशों में इस्लामी जागरूकता, फिलिस्तीनी प्रतिरोध और फ़िलिस्तीन की स्वाधीनता का समर्थन करने का उचित अवसर है। फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता के लिए जनमोर्चा के प्रमुख ने परमाणु क्षेत्र में ईरान की प्रगति की ओर संकेत करते हुए कहा कि दस लाख रोगियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बीस प्रतिशत तक यूरेनियम संवर्धन में सफलता हासिल करना पश्चिम की अनुचित मांगों के सामने ईरान के प्रतिरोध का परिणाम है। उन्होंने फिलिस्तीनी प्रतिरोध के समर्थन में ईरान की भूमिका को सराहते हुए उम्मीद जताई कि अरब देशों में इस्लामी जागरूकता ज़ायोनी चंगुल से फ़िलिस्तीन की स्वतंत्रता पर समाप्त होगी। उन्होंने ज़ायोनी शासन के विरुद्ध प्रतिरोध में सीरिया की मुख्य भूमिका की ओर इशारा करते हुए सीरिया के खिलाफ अमेरिका और ज़ायोनी शासन के षड्यंत्रों पर चिंता व्यक्त की।.........166